हाईकोर्ट में हिंदूपक्ष ने कहा- ईदगाह मस्जिद का एएसआई सर्वे जरूरी

pnpandey
हाईकोर्ट में हिंदूपक्ष ने कहा- ईदगाह मस्जिद का एएसआई सर्वे जरूरी
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को हिंदू पक्ष ने ईदगाह मस्जिद का एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) द्वारा सर्वे कराने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने यूनियन ऑफ इंडिया को भी इस मामले में पार्टी बनाने की बात कही।
मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि वाद की पोषणीयता (maintainability) का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए वर्तमान में इस पर सुनवाई स्थगित रखी जानी चाहिए। मुस्लिम पक्ष का तर्क था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से निर्णय नहीं आता, तब तक इस मुद्दे पर कोई नया कदम नहीं उठाना चाहिए।
अगली सुनवाई 16 दिसंबर को निर्धारित की गई है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ कर रही है।
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सत्यबीर सिंह ने अपनी दलील में कहा कि वाद के बिंदु अभी तक तय नहीं किए गए हैं और ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है, ऐसे में संशोधित प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई से वाद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विवादित स्थल की दीवारों पर बने हिंदू धार्मिक प्रतीकों को मिटाया जा रहा है।
साथ ही, हिंदू पक्ष ने प्रस्ताव रखा कि सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई की जाए, ताकि प्रत्येक शॉट में अलग-अलग साक्ष्य प्रस्तुत करने की आवश्यकता न पड़े।
Share This Article
Leave a Comment