उपराष्‍ट्रपति कल नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय शिल्‍पकार पुरस्‍कार प्रदान करेंगे

pnpandey

शिल्‍प गुरू और राष्‍ट्रीय शिल्‍पकार पुरस्‍कार कल नई दिल्‍ली में प्रदान किए जाएंगे। वस्‍त्र मंत्रालय की ओर से यह पुरस्‍कार वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्‍य अतिथि होंगे। समारोह की अध्‍यक्षता वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

हस्‍तशिल्‍प विकास आयुक्‍त कार्यालय वर्ष 1965 से इस योजना को कार्यान्वित कर रहा है। शिल्‍प गुरू पुरस्‍कार वर्ष 2002 से शुरू किए गए हैं।

कोरोना काल के कारण पिछले 3 वर्ष ये पुरस्‍कार प्रदान नहीं किए जा सके थे।

Share This Article
Leave a Comment