वन विभाग में नियमों की खुली धज्जियां! कर्मचारी खुलेआम कर रहा निजी काम, अधिकारी क्यों मौन?

pnpandey

“ऊपर तक पहचान” के दावे के बीच गांधी मूर्ति कार्यक्रम में दिखा कर्मचारी, FIR और जांच की मांग तेज

बांसवाड़ा।
वन विभाग में नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है, जहां विभाग का एक कर्मचारी राघव तलवड़िया लगातार निजी इवेंट्स में कार्य करता नजर आ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।
ताजा मामला 26 मार्च 2026 का है, जब शहर के गांधी मूर्ति पर आयोजित कार्यक्रम में राघव तलवड़िया इवेंट से जुड़े कार्य करते हुए कैमरे में कैद हुआ। इस घटना के वीडियो और फोटो साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।
सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है। इससे पूर्व भी उक्त कर्मचारी को कई बार शादी समारोह और बर्थडे पार्टियों में निजी कार्य करते हुए देखा गया है। यहां तक कि उसे व्यक्तिगत रूप से इस संबंध में मना भी किया गया, लेकिन आरोप है कि उसने साफ शब्दों में कहा—
“मेरी पहचान ऊपर तक है, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता।”
अब सवाल सीधे वन विभाग के अधिकारियों पर खड़ा हो रहा है—
👉 क्या अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान हैं या जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं?
👉 क्या “ऊपर तक पहचान” के आगे विभागीय नियम बेअसर हो गए हैं?
👉 आखिर क्यों एक कर्मचारी को बार-बार नियम तोड़ने की खुली छूट मिल रही है?
राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति निजी या व्यावसायिक कार्य नहीं कर सकता। ऐसे में यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधा-सीधा नियमों का उल्लंघन है और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
अब स्थानीय स्तर पर इस पूरे मामले में FIR दर्ज करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला उच्च अधिकारियों, लोकायुक्त और राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment