बांसवाड़ा।
जिले में आयोजित एक शासकीय कार्यकाल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना चर्चा का विषय बन गई। उद्घाटन के दौरान फीता काटने की प्रक्रिया में उपस्थित अधिकारियों द्वारा कई प्रयास किए गए, लेकिन रिबन नहीं कट पाया। अंततः फीता खोलकर ही भवन का लोकार्पण करना पड़ा। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और कई लोगों ने इसे व्यवस्थागत कमी से जोड़ते हुए सवाल भी उठाए।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक आधुनिक हॉल का भी निर्माण किया गया, जिसकी लागत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई गई। यह हॉल शारीरिक शिक्षकों के आर्थिक सहयोग एवं प्रयासों से तैयार किया गया है। हॉल में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है तथा जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के फोटो भी प्रदर्शित किए गए हैं।
यह कार्य एडीओ दलसिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी, एडीओ दलसिंह, गढ़ी की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन द्विवेदी, अरथुना की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया सैमसन, समग्र शिक्षा की विधि जोशी, सहायक विधि परामर्शी रितेश कलाल एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लोकार्पण के दौरान रिबन नहीं कटने से बनी चर्चा, फीता खोलकर किया उद्घाटन
Leave a Comment
Leave a Comment

