बांसवाड़ा। छायन बड़ी निवासी भाजपा जिला मंत्री एवं अधिवक्ता अर्जुन सिंह मईड़ा द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा परिजनों और नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अर्जुन सिंह मईड़ा भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी अच्छी पहचान थी। पेशे से वकील होने के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते थे।
घटना की खबर फैलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
भाजपा जिला मंत्री एवं अधिवक्ता अर्जुन सिंह मईड़ा ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में शोक
Leave a Comment
Leave a Comment

