निर्मला मकवाना को मिली भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश प्रवक्ता

pnpandey

:
बांसवाड़ा में जश्न का माहौल, सादगी और मधुर व्यवहार से बनाई खास पहचान
बांसवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही बांसवाड़ा जिले को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। जिले की जानी-मानी जनप्रतिनिधि श्रीमती निर्मला मकवाना को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल है।
निर्मला मकवाना वर्तमान में निर्मला तलवाड़ाब्लॉक की प्रधान के रूप में कार्यरत हैं। उनका सरल, शांत और मिलनसार स्वभाव उन्हें आम लोगों के बीच खास बनाता है। वे शिष्टता के साथ सभी से मिलती हैं और उनकी सादगी लोगों के दिलों को गहराई से प्रभावित करती है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी एक सकारात्मक और विश्वसनीय छवि बनी हुई है।
उनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को नई दिशा देगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि निर्मला मकवाना अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क के जरिए महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
इस उपलब्धि पर जिलेभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है और समर्थकों ने इसे बांसवाड़ा के लिए गौरव का विषय बताया है।

Share This Article
Leave a Comment