वंदे मातरम @150 के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन, कलेक्टर ने किया शुभारंभ

pnpandey

बांसवाड़ा।
वंदे मातरम @150 कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला सूचना केंद्र, बांसवाड़ा में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात जिला कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों/दीर्घाओं का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की सराहना की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से वंदे मातरम आंदोलन के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम एवं जनजागरण से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment