गुरुग्राम (रितु वर्मा)।
शिशपाल विहार स्थित सुधा सोसाइटी ओपन स्कूल में वर्ल्ड एनजीओ डे उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर Amity University, मानेसर के प्रोफेसर शैलेश यादव एमएसडब्ल्यू फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं के साथ फील्डवर्क के तहत गरीब बच्चों की बस्ती में पहुंचे। उन्होंने शिक्षा के महत्व और समाज में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने बस्तियों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “समावेशन के माध्यम से गरिमा की पुनर्स्थापन” विषय पर सुधा सोसाइटी ओपन स्कूल, शिशपाल विहार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री सतवीर जी, प्रोफेसर शैलेश यादव, विद्यालय के शिक्षकगण, फैकल्टी सदस्य एवं प्रबंधन टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान Butterflies NGO के साथ सहयोग कर संयुक्त रूप से कार्य करने की योजना भी बनाई गई, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को विषय को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया गया।
कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड एनजीओ डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Leave a Comment
Leave a Comment

