जोधपुर।** भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जोधपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारी को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन का लोड घटाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित उपभोक्ता ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित कर्मचारी उससे ₹25,000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के लिए ACB ने पहले प्रकरण का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने साधारण कॉल पर भी रिश्वत की रकम की पुष्टि की।
इसके बाद ACB टीम ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की और इंस्पेक्टर सुनीता डूडी के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की और ली, टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल ACB अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटे हैं। ACB की इस सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

