महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा,

pnpandey
महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आज कितने दाम बढ़े समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस एलपीजी (LPG cylinders) की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों (oil companies) ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (domestic LPG cylinders) की कीमतों में बढ़तरी की है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस एलपीजी (LPG cylinders) की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद एक सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है।

बता दें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी। बता दें कि देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) ने 150 दिन के बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी की है। घरेलू सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 949.5 रुपये का हो गया है। इससे पहले ये सिलेंडर यहां पर 899.50 रुपये का मिल रहा था।

वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 976 रुपये हो गए हैं। इससे पहले ये यहां पर 926 रुपये का मिल रहा था। जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 965.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत नई बढ़ोतरी के बाद 987.50 हो गई है। इससे पहले लखनऊ में 938 रुपये का सिलेंडर मिल रहा था।

Share This Article
Leave a Comment