राजस्थान उपचुनाव मेंसहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ मेंजीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है.

pnpandey

राजस्थान उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है. पार्टी के नेता नामांकन वापसी के दिन का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद 4 या 5 अप्रैल से कांग्रेस के स्टार प्रचारकों और अन्य नेताओं के दौरे शुरू होंगे. अजय माकन राजस्थान आकर तीनों उपचुनाव की कमान संभाल लेंगे.

जयपुर. राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ में विधायकों के दिवंगत होने के चलते उपचुनाव होने हैं. इन चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी लड़ाई है. हालांकि, कुछ निर्दलियों और आरएलपी के कैंडिडेट ने भी मैदान में दम भरा है. 

 कांग्रेस कर रही नामांकन वापसी के दिन का इंतजार…

अब नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल है तो ऐसे में तीन अप्रैल तक कांग्रेस के नेता प्रचार के लिए इन विधानसभाओं में नहीं जाएंगे. लेकिन 4 अप्रैल से ही राजस्थान में तीनों उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकती दिखाई देगी. 4 या 5 अप्रैल को राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन राजस्थान पहुंचेंगे और वह सीधे उदयपुर जाकर सहाड़ा और राजसमंद सीटों में चुनाव की कमान अपने हाथ में लेंगे. सुजानगढ़ के चुनाव की रणनीति भी यहीं से तैयार होगी.

कहा जा रहा है कि अजय माकन उदयपुर में एक छोटा सा वार रूम भी बनवा सकते हैं. इस वार रूम के जरिए अजय माकन तीनों सीटों पर चुनाव प्रबंधन और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति तैयार करेंगे. यह वार रूम प्रदेश कांग्रेस के जयपुर स्थित कंट्रोल रूम से भी अटैच रहेगा. आपको बता दें कि कांग्रेस के 30 से ज्यादा स्टार प्रचारक इन चुनाव में तीनों सीटों पर प्रचार करते हुए दिखाई देंगे तो वहीं राजस्थान कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों पर प्रचार के लिए हर सीट के लिए सौ-सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कर ली है. जिनकी सूची आज प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जारी कर देंगे. इस सूची में विधायक, जिला प्रमुख, विधानसभा प्रत्याशी, लोकसभा प्रत्याशी, महापौर, प्रधान, उप प्रधान, प्रदेश पदाधिकारी और संगठन के नेता शामिल होंगे.

congress will start campaign soon

माकन संभालेंगे तीनों उपचुनाव की कमान…

दरअसल, कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से प्रचार के लिए उनकी इच्छा के मुताबिक की विधानसभा क्षेत्र चुनने के लिए कहा था. जिसके तहत नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिखित में प्रदेश कांग्रेस को अपनी उपलब्धता की सूची दे दी है. ऐसे में और प्रदेश कांग्रेस ने तीनों सीटों पर 100-100 और नेताओं के सूची तैयार कर दी है, जिसे आज अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment