राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला- इन क्लासों के बच्चे बिना एग्जाम होंगे प्रमोट

pnpandey

: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला- इन क्लासों के बच्चे बिना एग्जाम होंगे प्रमोट

:- राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कक्षा 6 और 7वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है. राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

जयपुर. राजस्थान में कक्षा 6 और 7वीं के छात्र बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट होंगे. कोरोना के कहर को देखते हुए गहलोत सरकार ने कक्षा 6 और 7वीं के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है. इसकी जानकारी राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा ने दी है. इस बारे में नोटिस भी जारी किया गया है.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्र हित में शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया है. वहीं नोटिस में कहा गया है कि कक्षा 7 और 7 के विद्यार्थियों को स्माइल, स्माइल-2 और आओ घर से सीखें कार्यक्रम में किए गए आकलन के अनुसार 15 अप्रैल 2021 से अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. किसी भी तरह की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा.

ये आपको बता दें कि राजस्थान में छठी और 7वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होनी थीं लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार ने प्रमोट करने का फैसला लिया है. इससे पहले राजस्थान सरकार सरकारी स्कूलों में 5वीं तक मौजूदा शिक्षा सत्र में कोई भी परीक्षा नहीं कराने का फैसला कर चुकी है. बच्चों को आकलन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment