इनाणी हत्याकांड: भजनाराम गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

pnpandey

कोतवाली थाना पुलिस को रमेश इनाणी हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल अभियुक्त भजनाराम को पाली जिले के बाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भजनाराम ने इनाणी की हत्या के लिए शूटर उपलब्ध करवाया था।
पुलिस इससे पहले शूटर मनीष दुबे को गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे लगातार पूछताछ जारी है। वहीं, हत्याकांड का मुख्य आरोपी संत रमता राम अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना को लेकर चित्तौड़गढ़ में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment