खेतड़ी (झुंझुनूं)। राजोता स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर-14 अंडर 14, 17 एवं 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 27 टीमों ने भाग लिया।pअंडर-19 वर्ग के फाइनल में यूनिवर्स पब्लिक स्कूल, जयपुर ने भवानी निकेतन, जयपुर को एक पारी व 18-8 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में प्रिंस सैनिक स्कूल, सीकर ने महावीर इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर को 29-7 से मात दी, जबकि अंडर-14 वर्ग में द लार्ड कृष्णा, तिजारा ने प्रिंस एकेडमी, सीकर को एक पारी व 3 अंकों से परास्त कर विजेता बनी।प्रतियोगिता में अंडर-14 के लक्ष्य तिवारी, अंडर-17 के संदीप एवं अंडर-19 के गगन कुमावत को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम मुकेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सीबीईईओ अनुकम्पा अरडावतिया रहे। एसीबीईओ राजेश कुमावत व राजवीर सिंह चिरानी भी मौजूद रहे। अध्यक्षत
राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न, जयपुर व सीकर की टीमों का जलवा

