राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा स्वास्थ्य कारणों के चलते जयपुर के ईएचसीसी (EHCC) अस्पताल में भर्ती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें एक ऑपरेशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और वर्तमान में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
चिकित्सकों के अनुसार सुमन शर्मा की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है तथा उन्हें कल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभेच्छाएं प्रेषित की हैं।
पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा अस्पताल में भर्ती, कल होंगी डिस्चार्ज जयपुर।
Leave a Comment
Leave a Comment

