राजस्थान में महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60%

pnpandey

1 जनवरी 2026 से प्रभावी, मई वेतन से होगा नकद भुगतान
जयपुर, 23 अप्रैल।
राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों को महंगाई से राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग (नियम शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना केवल मूल वेतन (बेसिक पे) के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन अथवा अन्य किसी प्रकार के अतिरिक्त वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। �

जनवरी से अप्रैल 2026 की अवधि में बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान नकद रूप में नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे संबंधित कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा किया जाएगा। इसमें 1 जनवरी 2004 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों के लिए सामान्य जीपीएफ खाता, तथा इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए जीपीएफ-2004 खाता लागू होगा। �

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ते की नकद राशि का भुगतान मई 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा, जिसका भुगतान 1 जून 2026 को होगा।
इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और बढ़ती महंगाई के बीच यह एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment