मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए अमीन कागजी के जल्द स्वास्थ्य की कामना की है.

pnpandey

 के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए अमीन कागजी के जल्द स्वास्थ्य की कामना की है.

जयपुर. देश और प्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप की जद में अब राजनेता भी तेजी से आने लगे हैं. जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए अमीन कागजी के जल्द स्वास्थ्य की कामना की है.

बताया जा रहा है अमीन कागज़ी को गले में खराश सहित कोरोना से जुड़े हल्के लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना का जांच करवाई थी जो पॉजिटिव आई है इतिहास के रूप में अमीन कागजी ने खुद को क्वारेंटाइन कर चिकित्सकों की सलाह पर उपचार शुरू करवा दिया है. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस विधायक अमीन काजी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है. प्रतापनगर के RUHS उपचार के लिए भर्ती हो गए हैं. वहीं, एक दिन पहले अमीन कागजी के बड़े भाई इस्लाम कागजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

यहां बता दें कि प्रदेश में लगातार कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम अहम बैठक भी बुलाई है. शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को संबोधित भी करेंगे. बताया जा रहा है इस दौरान गहलोत कोरोना की रोकथाम के लिए कुछ सख्त कदम भी उठा सकते हैं.

Share This Article
Leave a Comment