NEET UG 2024: NEET UG के योग्यता नियमों में बड़ा बदलाव, अब केवल ये छात्र ही कर सकेंगे आवेदन

pnpandey
img

नई दिल्ली: नीट यूजी के योग्यता नियमों में एक बार फिर से बड़े बदलाव किए गए है। जिन छात्रों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ, भले ही अतिरिक्त विषय के रूप में, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से की है वे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक की परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने बुधवार को जारी एक नोटिस में कहा कि यह निर्णय उन छात्रों पर भी लागू होगा जिनके आवेदन पहले खारिज कर दिए गए थे।.

एक सार्वजनिक नोटिस में एनएमसी ने कहा कि यह निर्णय उन छात्रों पर भी लागू होगा जिनके आवेदन पहले खारिज कर दिए गए थे। नोटिस में कहा गया कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय के रूप में जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी या किसी अन्य अपेक्षित विषय का अध्ययन पूरा नहीं किया जा सकता।

पूर्ववर्ती मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश और चयन को लेकर नियम बनाए था। इसके अनुसार उम्मीदवारों को कक्षा 11 और 12 में अंग्रेजी के साथ-साथ प्रैक्टिकल के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी के विषयों का दो साल का अध्ययन नियमित स्कूलों से पूरा करना आवश्यक था।

बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया कि स्नातक मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन, 2023 के तैयार होने के बाद विभिन्न संशोधनों सहित पहले के नियमों को निरस्त किया जाता है।

Share This Article
Leave a Comment