प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में गेमिंग ऐप संचालकों पर छापेमारी के दौरान 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की
September 11, 202
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कहा कि एजेंसी ने धनशोधन जांच के तहत कोलकाता स्थित फर्जी मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रवर्तकों के खिलाफ की गई छापेमारी में 17.32 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है. प्रवर्तन निदेशालय ने रेड में मिले भारी कैश की गिनती के किए नोट गिनने वाली 8 मशीनों को लगाया. इस कैश को गिनने में 16 घंटे से अधिक का समय लगा.
प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के गार्डन रीच क्षेत्र में मोबाइल गेमिंग एप ई-नगेट्स के प्रोप्राईटर आमिर खान के परिसर से 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत ये छापे मारे गये।
प्रवर्तन निदेशालय ने अमिर खान को लोगों से पैसे लेकर मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन से उनके रिकॉर्ड हटा देने का आरोप लगाया है। गेमिंग एप्लीकेशन का उपयोग करने वालों को कुछ कमीशन देकर उनका भरोसा हासिल करने की कोशिश की गई। लेकिन जब बड़ी राशि निवेश की जाने लगी तो अचानक कमीशन बंद कर दी गई। इसके बाद एप के सर्वर से सभी डेटा हटा दिये गए।


