नंदा की बाड़ी में श्रीमद् भागवत कथा में आयोजन
कथा में आज होगा नंद उत्सव का संजीव चित्रण
कोटा/विजेंद्र सिंह दायमा। खेड़ली फाटक नंदा की बाड़ी में स्थित चौरासी मंदिर में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिन मंगलाश्रम बालाजी से कथा स्थल तक कलश शोभायात्रा निकली गई। कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिला धर्म प्रेमियों ने उत्साह भाग लिया।कथा वाचक सौरभ कृष्ण महाराज के मुखारविंद से प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा महात्मय सुखदेव जन्म , दूसरे दिन संक्षिप्त महाभारत , परीक्षित जन्म एवं कपिल भगवान का जन्म, सति चरित्र ध्रुव प्रहलाद चरित्र बावन भगवान की कथा का श्रवण करवाया गया कथा में नियमित रूप से भारी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित होकर भागवत कथा ज्ञान का रसपान कर रहे हैं। कथा में मुख्य यजमान धर्म प्रेमी बी.आर.सेहरावत ( से. नि. अमीन) एवं वंदना सेहरावत और सेहरावत परिवार के द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर कथा का श्रवण पान कर रहे हैं।


