ढिगावड़ा में रास्ता खोलो अभियान की कार्रवाई – 20 साल पुराना अतिक्रमण हटा

pnpandey


ढिगावड़ा में रास्ता खोलो अभियान की कार्रवाई – 20 साल पुराना अतिक्रमण हटा

राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ उपखंड के ग्राम ढिगावड़ा में “रास्ता खोलो अभियान” के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गांव की ढाणियों और खेतों को जोड़ने वाले पुराने रास्तों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।

तहसीलदार डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह नरुका ने बताया कि जिन रास्तों से किसान खेतों तक पैदल आते-जाते थे, उन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसी तरह पालीवाल मोहल्ले से पहाड़ी तलहटी तक जाने वाला रास्ता भी बीस साल से संकुचित कर दिया गया था।

प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग के पटवारी, कानूनगो, सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में समझाइश देकर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। अब यह रास्ता फिर से आमजन के लिए खुल गया है।

तहसीलदार डॉ. नरुका ने कहा, “यदि किसी रास्ते पर अवैध कब्जा है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। रास्तों को खुला और सबके लिए सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है।”


Share This Article
Leave a Comment