बांसवाड़ा |
भीषण गर्मी के बीच आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में अस्पतालों में ठंडक की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसके लिए एसी और कूलर हर हाल में चालू रहें और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अस्पतालों में साफ-सफाई, छतों की सफाई और मरम्मत कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एएनसी पंजीकरण बढ़ाने और नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि अप्रैल 2025 से अब तक जिले में 109 कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राहुल डिंडोर ने बताया कि मौसमी बीमारियों को देखते हुए बच्चों में हल्का बुखार होने पर भी तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं।
गर्मी का असर: अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर
Leave a Comment
Leave a Comment

