अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,जिला बांसवाड़ा ।।
बांसवाड़ा ,(17 मार्च 2023) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला बैठक गुरुवार को मधुकर स्मृति संघ कार्यालय मैं ग्रा हक पंचायत की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा राजस्थान गुजरात क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा के मुख्य अतिथि एवं ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक लक्ष्मीकांत भावसार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि व्यक्ति जन्म से पहले तथा मृत्यु के बाद भी ग्राहक होता है। जीव मात्र ग्राहक है । इसलिए जीव मात्र एवं पर्यावरण का संरक्षण करना व्यक्ति का परम् कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्तावाद विनाश की ओर तथा ग्राहक वाद रचनात्मक और सृजन की ओर ले जाता है । ग्राहक पंचायत अपने गठन के 50 वर्ष अवधि पूर्णता की ओर बढ़ रहा है । ग्राहक पंचायत का प्रमुख कार्य पीड़ित जन का प्राथमिक स्तर पर उसकी समस्या का समाधान करते हुए । अधिक से अधिक उत्पादन , समान वितरण और संयमित उपभोग के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहा है ।
शर्मा ने ग्राहक पंचायत को वार्ड से लेकर नगर , जिला तथा ग्राम पंचायत से लेकर तहसील स्तर तक विस्तार करते हुए। ग्राहक जन को सशक्त, दक्ष बनाते हुए शोषण मुक्त संगठित और नियंत्रित समाज की रचना करने पर जोर दिया ।
शर्मा ने नगर में नई आबादी में संचालित निशुल्क ग्राहक सलाह एवं मार्गदर्शन केंद्र का अवलोकन करते हुए । ग्राहकों की समस्याओं का अधिक से अधिक समाधान करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
बैठक में जिला संयोजक लक्ष्मीकांत भावसार ने राजस्थान स्वास्थ्य अधिकार बिल राइट टू हेल्थ बिल, ग्राहक जन जागरण और ग्राहक पंचायत की सदस्यता बढ़ाने आदि पर विचार रखें ।
बैठक में जिला संगठन मंत्री परमेश्वर लाल भावसार, एडवोकेट दिनेश चंद्र जोशी , निखिल दोसी, खुश व्यास , भूपेश वर्मा , मनीष पटेल , दीपक सोनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए ।




