शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस लिया,कहा- मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं
शुक्रवार, 05 मई 2023
शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर
मुंबई। एनसीपी कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है. 18 सदस्यों वाली कमेटी ने इस्तीफा नामंजूर किया है. मीटिंग के दौरान NCP कमेटी ने कहा कि सक्रिय राजनीति में रहते हुए शरद पवार ही पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे. इसको लेकर शुक्रवार शाम को शरद पवार ने वाईबी चव्हाण सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस की और अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर दी. शरद पवार ने कहा कि मैंने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. मैंने राजनीतिक जीवन में 66 साल पूरे कर लिए हैं. इतनी लंबी पारी के बाद आराम करना चाहता था. मेरे निर्णय की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और लोगों में असंतोष की प्रतिक्रिया हुई. मेरे सलाहकारों ने कहा कि मुझे इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. मेरे समर्थक और मार्गदर्शक मुझसे अपना निर्णय वापस लेने का अनुरोध कर रहे थे. साथ ही पूरे भारत और महाराष्ट्र के राजनेता मुझसे वापस लेने का अनुरोध कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय और इन सभी मांगों पर विचार करते हुए मैंने एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस ले लिया है. भले ही मैं यह फैसला ले रहा हूं, मुझे लगता है कि पार्टी में नए नेतृत्व का निर्माण होना चाहिए और मैं इसके लिए काम करूंगा.

मुंबई। शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सबकी भावनाओं को देखते हुए इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। इससे पहले उनके समर्थकों ने उनका इस्तीफा देने के फैसले को ठुकरा दिया था और उनसे इस पद पर बने रहने की गुजारिश की थी।
82 साल के नेता ने कहा था कि वो 199 से, जबसे पार्टी बनी, तब से इस पर हैं।
फैसले पर दुबारा विचार करने के बाद उन्होंने कहा कि वो एनसीपी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
शरद पवार ने कहा मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं।
आपको बता दे की सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए उनसे पद पर बने रहने की अपील की है। नए अध्यक्ष के चयन के लिए पवार द्वारा गठित पैनल ने यह फैसला किया। समिति के संयोजक और राकांपा के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल एम. पटेल ने यह जानकारी दी। एक नाटकीय घटनाक्रम में पवार ने 2 मई को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।
एक खचाखच भरे मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि दो प्रस्तावों पर पैनल के फैसले – इस्तीफे को खारिज करना और उन्हें पार्टी प्रमुख के रूप में बने रहने का आग्रह करना – से पवार को सूचित किया जाएगा जिन्हें इन पर आखिरी फैसला लेना है।
समिति ने यह भी संकल्प लिया कि वह पवार के स्थान पर एक और अध्यक्ष का चुनाव करने में असमर्थ थी और उनसे अपना पूरा कार्यकाल समाप्त होने तक जारी रखने का अनुरोध किया। यह दर्शाता है कि पार्टी संभावित विभाजन की हालिया अटकलों के विपरीत पूरी तरह से उनके साथ एकजुट हो गई है