हरियाणा के राज्यपाल बी. दत्तात्रेय ने कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
–
September 16, 2022
हरियाणा के राज्यपाल बी. दत्तात्रेय ने कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कल हैदराबाद में सलारजंग संग्रहालय में ऑपरेशन पोलो प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने तत्कालीन हैदराबाद की जनता को आजाद करने के लिए पुलिस कार्रवाई के माध्यम से मात्र पांच दिन में निज़ाम के दमनकारी शासन का अंत किया था। तेलंगाना सरकार आज से तीन दिन तक तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस की हीरक जयंती मना रही है। गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना मुक्ति दिवस के एक वर्ष तक चलने वाले समारोह का कल उद्घाटन करेंगे।


