भाजपा ने तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

pnpandey

भाजपा ने तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

खबरे खटा खट अक्टूबर  3 2021 
thumb

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले  उपचुनावों के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीनों राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। इनमें सुभाष पिराजीराव को महाराष्ट्र के देगलुर और के लालंिदथरा को मिजोरम के तुइरियाल सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तेलंगाना के हुजुराबाद सीट से एटाला राजेंदर चुनाव लड़ेंगे। 
उल्लेखनीय है कि तुरियाल सीट मौजूदा विधायक जोरम पीपुल्स मूवमेंट के एंड्रयू एच. थंगलियाना तथा देगलुर सीट कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतनपुरकर के निधन के कारण रिक्त थी। वहीं भूमि हथियाने के आरोप में  राजेंदर को तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव सरकार से अपदस्थ किये जाने और फिर उनके इस्तीफा दिये जाने के बाद हुजुराबाद सीट रिक्त थी।  राजेंदर बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे। तीनों विधानसभा सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे।
Share This Article
Leave a Comment