Gujarat में हार के बाद अपनी ही पार्टी में घिरे गहलोत, सचिन पायलट से ऐसे हो रही तुलना: हिमाचल में जीत के लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट की तारीफ हो रही है.

pnpandey

बता दें कि कांग्रेस ने सचिन पायलट को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया था तो वहीं गुजरात में हार के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

 आचार्य  प्रमोद  गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए. गुजरात में जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं हिमाचल में उसने सत्ता में वापसी की है. पहाड़ी राज्य हिमाचल में जीत के लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट की तारीफ हो रही है. बता दें कि कांग्रेस ने सचिन पायलट को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया था तो वहीं गुजरात में हार के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वह गुजरात के ऑब्जर्वर थे.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने इशारों-इशारों में अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. प्रमोद कृष्णम ने लिखा, युवा नेता सचिन पायलट हिमाचल के ऑब्जर्वर थे. अशोक गहलोत गुजरात के. आगे मुझे कुछ नहीं कहना.

Share This Article
Leave a Comment