बीकानेर में 14 लाख रुपए का तगादा करने घर गए तो पीटा, कागज पर साइन करवा लिए

pnpandey

सुदर्शना नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी बजरंग मोदी ने बताया कि उसने 14 लाख रुपए शराफत हुसैन को दिए थे। शराफत ने उन्हें बकाया रुपए देने के लिए अपने तेलीवाड़ा स्थित घर बुलाया। वहां पहुंचने पर शराफत हुसैन और जैनब बानो ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। परिवादी ने बताया कि इस संबंध में उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

Share This Article
Leave a Comment