16नवंबर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

pnpandey

16नवंबर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

माननीय मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

 खबरें खटाखट   Mon Nov 15 2021 

माननीय मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

जयपुर। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में 16 नवंबर को  शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।  कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री  भंवर सिंह भाटी व  तकनीकी शिक्षा व संस्कृत शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 

शिक्षक सम्मान समारोह में  प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 99 शिक्षकों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों की सूची शाला दर्पण पोर्टल पर ज़ारी की जा चुकी है। साथ ही ज़िला रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तीन जिलों जयपुर, चूरू व हनुमानगढ़ के समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों व अतिरिक्त ज़िला परियोजना समन्वयकों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

इसके अलावा 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षक संगीत व नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। ज़िला तथा ब्लॉक स्तर पर भी संबधित मुख्यालय पर समारोह आयोजित कर क्रमश: 99 तथा 702 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है प्रतिवर्ष शिक्षक सम्मान समारोह  5 सितंबर, शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है परंतु कोविड-19 जनित परिस्थितियों के कारण इस वर्ष यह कार्यक्रम विलंब से आयोजित किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment