बड़ी खबर:-(हल्द्वानी) यहाँ महिला की हत्या से इलाके मे सनसनी

pnpandey

हल्द्वानी:-हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई।जहाँ हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना के बाद बनभूलपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से महिला का पति फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देर शाम बनभूलपुरा के इंदिरानगर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। किराये पर रहने वाले यूनुस अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है।

देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

Share This Article
Leave a Comment