अपने दिनचर्या में स्वास्थ्य के लिये योग व मेडिटेशन जरूर करे — राज श्री शर्मा ।

pnpandey
अपने दिनचर्या में स्वास्थ्य  के लिये योग व मेडिटेशन  जरूर करे — राज श्री शर्मा ।
मोगा — ( प्रीति धारा ) जिस प्रकार प्रतिदिन हम अपने परिवार के पालन पोषण के लिए जी तोड़ मेहनत कर अपने कार्य को करते हैं उसी प्रकार  हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर अच्छी सेहत के लिए एक घंटा एक्सरसाइज, योगा, प्राणायाम, सैर जरूर करनी चाहिए । यह बात नेचर पार्क मित्र सभा द्वारा आयोजित नेचर पार्क में मोगा निवासी राधे राधे स्वस्थ बनादे ट्रस्ट की सरशंक व योग गुरु राज श्री शर्मा ने लोगो को योग आसन करवाते हुए कही ।

उन्होंने कहा कि अगर हम सुबह एक घँटा हम अपने स्वास्थ्य के लिये निकाल अपने दोस्तों के साथ ठहाके लगा , योग व मेडिटेशन करे तो हम अपनी सारी समस्याओं को भूल जाते है । और भरपूर एनर्जी पूरा दिन हमें थकने नही देती ।
इस पर सुखमण सिंह ने नशे के विरुद्ध अपने लिखे गीत ” बाबा नानका बचाले तू पंजाब नु जिने नशेया ने खा लेया गाये गए गीत को सुनते ही सबकी आँखे नम हो गई । 
अंत मे वोट जरुर डालने का संकल्प लिया की सोच विचार कर मजबूत सरकार आये ताकि पंजाब मे हो रहे डकैती, चोरी जो काफ़ी समय से देखने को मिल रही है ऐसी स्थिति मे ना तो महिलाये सुरक्षित है ना कोई बच्चा, और हर गली नुक्कड़ हर करियाने की दुकान पर खुला नशा बिक रहा है आज का हर नौजवान नाचे की चपेट मे है! ऐसी मजबूत सरकार चुने जो नशा बंद हो, फिर ना डकैती, ना चोरी, महिलाये, बच्चे सुरक्षित होंगे तभी ये रंगला पंजाब बन सकता है ।
Share This Article
Leave a Comment