नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को डा डी एस चौहान डिप्टी डायरेक्टर जालमा जी ने शपथ दिलाई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री सुरेंद्र सिंह गौर जी द्वारा किया गया सर्वप्रथम श्री रामचंद्र जी एवं हिंदवा सूर्य क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकियां एवं फूलों की होली से समाज को संदेश दिया एवं होली के उल्लास के साथ गायकों ने समाज के उत्थान के
लिए प्रस्तुति दी साथ ही समाज के गणमान्य जनों द्वारा समाज पर विभिन्न प्रकार के सुझाव दें आगे बढ़ने एवं एकता का संदेश दिया इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार एवं पूरी टीम द्वारा आए हुए आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया एवं कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित गणमान्य जनों का आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत अभिनंदन किया इस अवसर पर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि गौरव की बात है कि आज पहली बार भारी संख्या में समाज के लोगों ने आकर एकजुटता का परिचय दिया है सभी का स्वागत करता हूं आशा करता हूं कि इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगा



