विद्यालय परिसर में हरियाली का संकल्प, विद्यार्थियों ने लगाए औषधीय व फलदार पौधे
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बारी सियातलाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
बांसवाड़ा, 25 जुलाई 2025।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी सियातलाई में शुक्रवार को “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान – हरियालो राजस्थान: एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उन्हें संरक्षित करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यवाहक प्रभारी श्री सत्यपाल सिंह गौड़ के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर बेलपत्र, अर्जुन, आम, अमरूद, गुडेल, मीठानीम, बारहमासी सहित कुल 15 औषधीय एवं फलदार पौधे विद्यालय परिसर में रोपे।
ईको क्लब प्रभारी श्रीमती तरुणा जोशी ने जानकारी दी कि विद्यालय में पहले से 35 से अधिक वृक्ष लगे हुए हैं और सभी पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है। इस अभियान में पौधों का चयन स्थानीय जलवायु व पर्यावरणीय आवश्यकता के अनुरूप किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण – सत्यपाल सिंह गौड़, शैलेंद्र सिंह डामोर, तरुणा जोशी, हिना गुप्ता, हीतु पंडिया, खुशबू नानावटी, अफसाना, लक्ष्मीकांत भावसार एवं विद्यार्थियों – लक्ष्मी चरपोटा, गौतम खराड़ी, अजय मईड़ा, विक्रम खराड़ी, चंदा मईड़ा, मनीषा, सुशीला आदि ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर को हराभरा और स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
— लक्ष्मीकांत भावसार
अध्यापक, UPS बारी सियातलाई
📞 9414725252

