- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण पर उप-समिति के गठन को मंजूरी दी
–
September 20, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण पर उप-समिति के गठन को मंजूरी दी है। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल छह सदस्यों वाली उप-समिति के अध्यक्ष होंगे। उप-समिति के सदस्यों में राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, बंदरगाह मंत्री दादा भूसे, आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई और उद्योग मंत्री उदय सामंत शामिल होंगे।
समुदाय की सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से प्राप्त रिपोर्ट पर यह समिति गौर करेगी।



