सीएमएचओ डॉ ताबियार ने बरवाला राजिया पीएचसी का निरीक्षण किया
बांसवाड़ा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बुधवार को बरवाला राजिया पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर और डीपीसी डॉ प्रवीण गुप्ता भी मौजूद रहे।
डॉ ताबियार ने पीएचसी में कंटीजेंसी अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का फीडबैक लिया। इस दौरान स्थानीय चिकित्सक ने बताया कि पेड श्रेणी में महज छह परिवार ही पंजीयन में बाकी है। जिन्हें एक दिन में ही पूरा कर दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने पुराने आईवी स्टेंड बदलने के निर्देश दिए। वहीं व्यवस्थाओं को पूरी करेन के लिए बदरेल सीएचसी से सहयोग लेने की बात कहीं। निरीक्षण के दौरान डॉ प्रवीण गुप्ता ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची को देखा। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाओं की सूची बनाकर भेजे। ताकी दवाओं को तुरंत उपलब्ध करवाने में आसानी रहेगी।
इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने महंगाई राहत शिविर में अधिक से अधिक लोगों की शुगर और बीपी जांच कर स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए।

