बांसवाड़ा में माँ त्रिपुरा सुंदरी जी के दर्शन कर डॉ. सतीश पूनियां ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली और प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की कामना की
……..
डूंगरपुर में साबला हरि मंदिर में दर्शन कर सतीश पूनियां ने बेणेश्वरधाम पीठाधीश्वर अच्युतानंदजी महाराज का आशीर्वाद लिया
……..
2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी, 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे: डॉ. पूनियां
………
बांसवाड़ा, डूंगरपुर, 23 अक्टूबर, 2023। राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बांसवाड़ा में मां शक्ति श्री त्रिपुरा सुंदरी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
डॉ. सतीश पूनियां ने माँ त्रिपुरा सुंदरी जी से प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की, भाजपा के विजय संकल्प और राजस्थान में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की कामना की।
एक दिवसीय बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों के प्रवास पर रहे सतीश पूनियां ने डूंगरपुर जिले में साबला हरि मंदिर में दर्शन कर बेणेश्वरधाम पीठाधीश्वर अच्युतानंदजी महाराज का आशीर्वाद लिया।
वहीं, 22 अक्टूबर रविवार को कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाजपा की प्रचंड जीत के संकल्प के साथ आमेर शहर में डॉ. सतीश पूनियां का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
आमेर शहर में स्नेह मिलन कार्यक्रम में सतीश पूनियां ने आमजन और कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया।
सतीश पूनियां ने कहा, आमेर से लेकर पूरे राजस्थान में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी, 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत की राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार को जनता 2023 में सत्ता से विदा करने का मन बना चुकी है।

