वार्ड नं.10 के उपचुनाव हुए शुरू:मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की भीड़,

pnpandey

वार्ड नं.10 के उपचुनाव हुए शुरू:मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की भीड़, 200 मीटर की दूरी पर ही लगाए बेरिकेड्स

रामगंजमंडी के वार्ड नंबर 10 के उप चुनाव आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गए। मतदान केंद्र खुलते ही मतदाता केंद्र पर पहुंच रहे है। केंद्र में बीएलओ टीम द्वारा मतदाता का परिचय पत्र का सत्यापन कर प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं ईवीएम मशीन से मतदान किया जा रहा है।

केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याक्षी मतदाताओं से अंतिम गुहार लगा रहे है। वहीं सीआई मनोज कुमार के नेतृत्व में 200 मीटर की दूरी पर बेरिकेड्स लगाकर कानून व्यवस्था पर तैनात है। जो केवल मतदाताओं को ही रोड़ पर निकलने की अनुमति दे रहे है।

वही रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कनिष्क कटारिया ने मतदान से पहले मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदाताओं के लिए प्रवेश और निकास की अलग-अलग स्थान चिह्नित किए है। मौके पर तहसीलदार नंदनंदन सिंह मौजूद है। जो वृद्ध मतदाताओं की मदद करते हुए भी दिख रहे है। वहीं चुनाव मतदान केंद्र पर पारदर्शिता में प्रशासन द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।

बता दें कि वर्तमान पार्षद कमलेश गुप्ता के निधन के बाद उप चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव में 5 दावेदारों ने नामांकन भरा था। जिसमें से एक का खारिज हुआ तो 2 निर्दलीय ने अपना नाम वापस लिया। जिसके बाद स्पष्ट रूप से भाजपा कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नं. 10 में 809 मतदाता है। जो भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों का फैसला कर वार्ड का भविष्य चिह्नित करेंगे। जिसमें 392 पुरुष और 416 महिला मतदाता है।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया की सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो शाम पांच बजे तक पुलिस की कढ़ी सुरक्षा के बीच चलेंगी। मतदान के लिए एक ईवीएम रखी गई है। वही दो ईवीएम को रिजर्व रखा हुआ है। मतदान के बाद ईवीएम पुलिस सुरक्षा में रखवाई जाएगी। जिसके बाद 27 नवंबर को मतगणना व परिणाम घोषित होंगा।

Share This Article
Leave a Comment