गाड़ी पार्किंग को लेकर के दो पड़ोसियों में हुआ झगड़ा
फ़रवरी 9/23


यमुनानगर, 8 फरवरी :-यमुनानगर मे गाड़ी पार्किंग को लेकर के दो पड़ोसियों में हुआ झगड़ा दोनों को आई चोटें सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 जांच में जुटी घटना रेलवे रोड की है जहां पर एक व्यक्ति पिछले 60 साल से रहता है जैसे ही वह घर में जा रहा था उसकी गली के आगे दुकानदार के द्वारा गाड़ी खड़ी की हुई थी जो कि उसके पड़ोस का ही रहने वाला है जब उसने गाड़ी का होरन बजाया तो दुकानदार के दोनों लड़कों ने आकर के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ऐसे में उसके सिर पर उनमें से एक ने ईट मारी जिससे उसके सिर पर चोट लगी और बचाव के लिए उसने भी उसके साथ हाथापाई की जिसमें उसको भी हल्की-फुल्की चोट आई सूचना

पाकर के डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाने की बात कही जिसमें से एक तो डायल 112 की गाड़ी में बैठ कर चला गया दूसरा अपनी गाड़ी से अस्पताल में पहुंचे अस्पताल में पहुंचने पर भी दोनों परिवार आपस में झगड़ते नजर आए जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बीच-बचाव किया वहीं पड़ोसी का कहना है कि मैं पिछले 60 साल से यहां रहता है और अक्सर पार्किंग को लेकर के उनका झगड़ा होता रहता है क्योंकि हर बार यह दुकानदार अपनी गाड़ी को टेडी लगा देता है उसे वहां से निकलने में अपनी गाड़ी पार्क करने में दिक्कत होती है आज भी यही बात हुई थी जिस पर पुलिस ने कहा कि फिलहाल अभी दोनों में से किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है जैसे शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगे ।

