नीरज चोपड़ा और रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए

pnpandey

नीरज चोपड़ा और रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए

भारत के नीरज चोपड़ा और रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। अमरीका के ऑरेगॉन में चोपड़ा ने 88 दशमलव तीन-नौ मीटर और रोहित यादव ने 82 दशमलव चार-दो मीटर की दूरी पर भाला फेंका। ग्रुप ए के क्वालीफाइंग दौर में चोपड़ा शीर्ष पर रहे।

 

भारत के एल्धोज़ पॉल पुरुषों की ट्रिपल जम्प स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पॉल ने 16 दशमलव आठ-छह मीटर की ट्रिपल जम्‍प लगाई।

प्रवीण चिथरावेल और अब्दुल्ला अबु बकर भी ट्रिपल जम्‍प स्‍पर्धा में आज भाग लेंगे।

इससे पहले भारत की अनु रानी महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। अनु ने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 59 दशमलव छह मीटर दूरी पर भाला फेंक कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अनु ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई है।

विश्‍व एथलेटिक्‍स चैमिपयनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। सभी की निगाहें अब कल होने वाले फाइनल पर होंगी।

Share This Article
Leave a Comment