ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति के सिलसिले में छापेमारी की

pnpandey

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति के सिलसिले में छापेमारी की

 –

September 6, 2022

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने आज दिल्ली आबकारी नीति के सिलसिले में छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ-साथ लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद और अन्य शहरों में भी छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों के नाम सीबीआई की एफआईआर में शामिल हैं। एफआईआर में नई आबकारी नीति में प्रक्रियागत खामी और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी आबकारी नीति लागू करने में कथित गडबढी के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करती रही है।

Share This Article
Leave a Comment