सुंधामाता पर्वत पर रोपवे में मॉकड्रिल: प्रशासन व राहत दलों ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

pnpandey

सुंधामाता पर्वत पर रोपवे में मॉकड्रिल: प्रशासन व राहत दलों ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

जालौर, 3 अप्रैल: जिले के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सुंधामाता पर्वत पर मंगलवार को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस मॉकड्रिल के तहत रोपवे में 4 लोगों के फंसे होने की सूचना पर प्रशासन व राहत दलों ने तत्परता से कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही जसवंतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रोपवे सेवा बंद करवाई गई। इस दौरान एनडीआरएफ (NDRF) व एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशासन की ओर से एडीएम दौलतराम चौधरी व एसडीएम रामलाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मॉकड्रिल के दौरान डीवाईएसपी भवानी सिंह इंदा, बीसीएचएमओ डॉ. प्रशांत सेन सहित चिकित्सा टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रोपवे मैनेजर प्रहलादराय अग्रवाल, ट्रस्ट व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह, जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमान सिंह व चौकी प्रभारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस व रोपवे टीम के संयुक्त प्रयास से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए मॉकड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्रशासन ने इस अभ्यास को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और राहत कार्यों की दक्षता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

– संवाददाता, जालौर

Share This Article
Leave a Comment