CBSE Board की डेटशीट के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 15 फरवरी से होगी. इस बार एग्जाम का आयोजन सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा. हालांकि, सब्जेक्ट के हिसाब से एग्जाम की टाइमिंग अलग-अलग हो सकती है. एग्जाम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी, जो दोपहर 12.30 बजे या 1.30 बजे तक चलेगा. ये पूरी तरह से सब्जेक्ट पर निर्भर करेगा. स्टूडेंट्स एग्जाम शेड्यूल को एडमिट कार्ड के जरिए चेक कर पाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि एडमिट कार्ड को कैसे चेक किया जा सकता है.
कैसे डाउनलोड करें CBSE Board Admit Card?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको स्कूल लॉगिन लिंक पर ना होगा.
- यूजर आईडी और अन्य जानकारियों को फिल करिए.
- लॉगिन डिटेल्स को फिल करने के बाद सब्मिट कर दीजिए.
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड को स्क्रीन पर देख पाएंगे.
- एडमिट कार्ड को चेक कर लीजिए और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे डाउनलोड कर लीजिए.
CBSE Admit Card पर देखें ये डिटेल्स
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ (सिर्फ 10वीं क्लास के लिए)
- एग्जाम का नाम
- स्टूडेंट का नाम
- माता का नाम
- पिता या गार्जियन का नाम
- एग्जामिनेशन सेंटर का नाम
- पीडब्ल्यूडी कैटेगरी (अन्य स्टूडेंट दिव्यांग है)
- एडमिट कार्ड आईडी
- सब्जेक्ट और उसके एग्जाम की तारीख
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 में हर सब्जेक्ट का 100 फीसदी सिलेबस आएगा. ऐसे में स्टूडेंट्स को बताया जाता है कि वे सीबीएसई बोर्ड के पूरे सिलेबस को कवर करें और तैयारी करें. यहां गौर करने वाली बात ये है कि बोर्ड एग्जाम शुरू होने में ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है. Direct Link To Download CBSE Board Exam 2023 Admit Card

