राजस्थानः गहलोत की बढ़ी मुश्किल, नाबालिग ने मंत्री के बेटे पर लगाया अगवा और रेप करने का आरोप, बोली- तस्वीरें खींच 15 लाख रुपये भी वसूले
न्यूज एजेंसी ANI की जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी विधायक जौहरीलाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा और उसके तीन अन्य साथियों पर आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया।
जयपुर
: March 28, 2022 11:01:34 pm
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (file photo)
राजस्थान के दौसा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप मामले में सूबे की अशोक गहलोत सरकार की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि इस मामले में कथित तौर पर कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे और उसके दोस्तों पर आरोप लगा है। नाबालिग ने पुलिस में दी शिकायत में कांग्रेस विधायक के बेटे दीपक मीणा का नाम लिया है।
नाबालिग द्वारा 20 मार्च को शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पिछले साल उसे एक होटल में ले जाया गया था। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की ने आरोप लगाया है कि विधायक के बेटे और उसके दोस्तों ने ब्लैकमेल करने की नीयत से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची। इसके बाद उसे वायरल की धमकी दी गई। इससे बचने के लिए उसे 15 लाख रुपये नकद और आभूषण देने पड़े।
गौरतलब है कि दुष्कर्म करने वालों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। बता दें कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
लोकप्रिय खबरें
“दि कश्मीर फाइल्स” पर बैन की मांग उठा बोले जामिया मस्जिद के मौलवी- मत भूलें, हमने 800 साल हुकूमत की, पर…
ALSO READ
इस मामले में कांग्रेस विधायक के बेटे का नाम आने से गहलोत सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति बन गई है। दरअसल राज्य का गृह विभाग और कानून व्यवस्था की कमान खुद सीएम अशोक गहलोत के हाथों में हैं। ऐसे में भाजपा राज्य सरकार पर आक्रामक नजर आ रही है।
इस मामले को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को जयपुर आने के लिए ट्रेन टिकट भेजकर कहा था कि नाबालिग लड़की कांग्रेस के बाहुबली विधायक के सामने न्याय की लड़ाई लड़ नहीं पा रहा है। इसलिए आप तुरंत जयपुर आइए।
एक ट्वीट में भाजपा नेता ने ट्रेन टिकट की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से रेप किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही ! प्रियंका गांधी जी, आपके लिए रेल की टिकट भेज रहा हूं। तुरंत जयपुर आइए। क्योंकि राजस्थान में भी “लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं!”

