राजस्थान में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद रविवार को लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल डालकर खुशी का इजहार किया। बांसवाड़ा संभाग समेत प्रदेशभर में अपने अलग-अलग अंदाज में रंगोत्सव मनाया गया। लोगों ने रंग डालकर, गले मिलकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। घर, गलियों से लेकर मंदिरों तक गुलाल उड़ा और होली के उल्लास से पूरा प्रदेश सरोबार दिखा। होली के दूसरे दिन धुलंडी पर बडी संख्या में युवाओं की टोलियां रंगों के साथ मस्ती करती दिखीं।
दिनभर चला रंगों का दौर
प्रदेशभर में कॉलोनियों में महिलाएं और बच्चे एक दूसरे पर गुलाल और रंग के साथ साथ पिचकारियों से दिनभर होली खेलते दिखे। नेताओं ने भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होली समारोह में भाग लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। राजस्थान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री भवानी जोशी ऐसी आयोग के अध्यक्ष पूर्व देव बाला रठौड कस्टम चौराहे पर होली खेलते हुए नजर आए तो वही

