भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5000 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
भीनमाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशन में, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम में एसआई गनी मोहम्मद समेत कानि. रामलाल, मदनलाल, श्रवण कुमार और प्रकाश भादु शामिल थे। टीम ने फरार आरोपी शंकरलाल बागरी (निवासी भागलभीम) को गिरफ्तार किया।
आरोपी से पूछताछ जारी है, और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

