सचिव व उसके बेटे को गोली मारने की धमकी, आडियो वायरल

pnpandey

सचिव व उसके बेटे को गोली मारने की धमकी, आडियो वायरल*
इगलास क्षेत्र के पंचायत सचिव विनोद शर्मा को मोबाइल फोन पर  गोली मारने की धमकी दी गई है। इसमें उनके बेटे को भी गोली मारने की बात कही गई है। इसका 56 सेकंड का आडियो इंटरनेट मीडिया वायरल हो रहा है।  सचिव का कहना है कि धमकी तोछीगढ़ के प्रधान प्रीतम सिंह ने दी है। इससे वह व उसके स्वजन दहशत में  हैं। बुधवार को  अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने प्रधान के खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया है। वहीं, प्रधान ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाया है और अपनी पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर देने का दावा किया है।  हालांकि, पुलिस ने प्रधान की तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
वायरल आडियो में फोन करने वाले प्रधान ने सबसे पहले शर्मा जी राम-राम करते हुए कहा कि  गोली को ख्याल नाए दीखे। सचिव ने  काहे की गोली पूछा तो प्रधान ने कहा कि  315 की।  एक गोली लग गई इगलास में रहनो भूल जाओगे। तब सचिव ने कहा कि हम तो भागने को तैयार हैं। इसके जवाब में प्रधान ने कहा कि गंगीरी में जाइके पड़ेगी, ध्यान रखियों।  जो तुम्हारा हिमायती हो उसे भी देख लूंगा।  सुनो तुमको नहीं मारुंगा।  तुम्हारे छोरा में गोली मारुंगो, तुम तो 20 साल जीओगे, तुम्हारी तो 60 साल उम्र है गई। सचिव ने पूछा कि  बात क्या हो गई तो  प्रधान ने घर आकर मिलने को कहा। साथ ही यह भी काह कि तुमको इगलास में रहना मैं भुलाऊंगा, इगलास में तुम्हारे बालक तो रहेंगे। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। जांच के बाद  कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment