सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट! स्थाई या अस्थाई जगह की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप

pnpandey

डीडवाना के सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट! स्थाई या अस्थाई जगह की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पार्षद गुलशेर खान की अगुवाई में सौंपा गया मांग-पत्र

डीडवाना, 19 जून।
डीडवाना के फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी रोजी-रोटी को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर पुखराज सेन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थाई अथवा अस्थाई रूप से विक्रय स्थल की मांग की गई है।

बताया गया कि पिछले लगभग 25 वर्षों से फल-सब्जी विक्रेता कोर्ट परिसर के बाहर, नगर परिषद डीडवाना के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में अपने ठेले लगाकर व्यापार कर रहे हैं। यही व्यापार उनके परिवारों के भरण-पोषण का मुख्य साधन है।
विक्रेताओं का कहना है कि वे नियमित रूप से नगर परिषद द्वारा जारी रसीदों का भुगतान भी करते आ रहे हैं, बावजूद इसके अब उन्हें वहां से हटाने का प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है।

विक्रेताओं ने कहा कि पार्किंग में ठेले लगने के बावजूद वाहन खड़े करने में कोई परेशानी नहीं होती और सभी कार्य समन्वय से चलते हैं। यदि प्रशासन उन्हें वहाँ से हटाता है, तो उन्हें जीवन यापन में कठिनाई होगी।

ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उन्हें स्थाई या अस्थाई रूप से उचित स्थान आवंटित किया जाए, जिससे वे सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय जारी रख सकें और उनके परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद गुलशेर खान के साथ इमरान खान, आदिल खान, जावेद, सलाम, पप्पू, अमीन, सदाम समेत कई ठेला चालक मौजूद रहे।


Share This Article
Leave a Comment