रुको – क्या आप आगरा आ रहे है, तो पहले जान लें ट्रैफिक डायवर्जन

pnpandey

रुको – क्या आप आगरा आ रहे है, तो पहले जान लें ट्रैफिक डायवर्जन

आगरा दिनांक-10.02.2023 से 13.02.2023 तक जी-20 शिष्टमण्डल के कमिश्नरेट आगरा में आवगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर आगमन से प्रस्थान तक सुचारू यातायात व्यवस्था व जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत यातायात पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल लगाकर प्रभावी यातायात प्रवन्धन किया गया है।

1. दिनांक 10.02.2023 से 13.02.2023 तक माल रोड (वी.वी.आई.पी रूट) का प्रयोग करने से बचें व अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

2. वी.वी.आई.पी. के भ्रमण के अवसर पर कुछ समय के लिए “वी.वी.आई.पी. रूट” पर यातायात डायवर्जन किया जायेगा, उस समय पर अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें ।

3. यातायात डायवर्जन की सूचना MAPPLES APP(MAP MY INDIA) पर प्राप्त कर सकते है।

4. असुविधा से बचने के लिए अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खडा करें।

Share This Article
Leave a Comment