आबादी क्षेत्र के नज़दीक माइनिंग लीज का विरोध, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

pnpandey

मसूदा/ब्यावर।
ग्राम हरराजपुरा में आबादी क्षेत्र के पास स्वीकृत की जा रही माइनिंग लीज को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित माइनिंग क्षेत्र आबादी भूमि के बेहद नज़दीक है। ऐसे में खनन कार्य शुरू होने पर मकानों, मानव जीवन और पशुओं पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि खनन के दौरान होने वाली ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें पड़ सकती हैं और उनकी मजबूती पर भी खतरा मंडराएगा।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि माइनिंग गतिविधियों से धूल और प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस माइनिंग लीज को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से देखते हुए उचित निर्णय लेगा।

Share This Article
Leave a Comment