अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यवसायी की संदिग्ध मौत हो गई. व्यवसायी के पुत्र ने अपनी पत्नी पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है.

pnpandey

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यवसायी की संदिग्ध मौत हो गई. व्यवसायी के पुत्र ने अपनी पत्नी पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है.

अजमेर. शहर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यवसायी की संदिग्ध मौत होने से हड़कंप मच गया है. क्रिश्चियन गंज थाना के एएसआई तेजाराम ने बताया कि बुजुर्ग कारोबारी शंकर लाल लोधानी की मौत की सूचना मिली थी. मृतक के पुत्र राहुल लोधानी ने बताया कि पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है. कोर्ट में तलाक के मुकदमे को लेकर मंगलवार को पेशी थी.

एएसआई के अनुसार राहुल का आरोप है कि पेशी से पहले सोमवार रात को उसकी पत्नी शगुन ने अपने ससुर शंकर लाल लोधानी के साथ गालीगलौच और पेपर छिनने के लिए छीनाझपटी की. इस घटना के बाद रात्रि को पिता शंकर लाल लोधानी सो गए और सुबह वह मृत पाए गए. उन्हें पुष्कर रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राहुल लोधनी की शिकायत पर उसकी पत्नी शगुन के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाने में धारा 306 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रकरण में अनुसंधान जारी है. वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव राहुल लोधानी को सौंप दिया है. राहुल ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाने में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.

2018 से चल रहा था कोर्ट में विवाद: राहुल ने बताया कि पत्नी शगुन के साथ 2018 से कोर्ट में विवाद चल रहा है. उनका आरोप है कि पत्नी शगुन आए दिन मेरे माता-पिता से झगड़ा और गालीगलौच किया करती थी. पत्नी शगुन ने घरेलू हिंसा का प्रकरण मेरे और मेरे पिता के खिलाफ दर्ज करवाया था. वहीं भरण पोषण को लेकर फैमिली कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है, जो पुलिस को दिया है.

Share This Article
Leave a Comment